क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट IPL का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू हो रहा है, ऐसे में हर क्रिकेट फैन स्टेडियम जाकर मैच का लुत्फ उठाना चाहता है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल का सीजन भले ही रोमांच का वक्त हो, लेकिन क्रिकेटर्स के परिवारों के लिए यह मुश्किलें लेकर आता है. इसी बात का जिक्र भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने किया है.
दरअसल किसी फैन ने प्रतिमा को मैसेज कर उनसे IPL मैच के टिकट मांगे थे, जिसका जवाब प्रतिमा ने दिया लेकिन उसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर दिया. इस मैसेज में किसी फैन ने ईशांत शर्मा की पत्नी से पूछा, 'मैच की टिकट मिल जाएगी मैडम जी'. इसका जवाब देते हुए प्रतिमा ने लिखा, 'मिल जाएगी, पेटीएम पे.' इस बीतचीत का स्क्रीन शॉट प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'पूरी दुनिया के लिए IPL की शुरुआत मजे का वक्त है, लेकिन क्रिकेटर्स और उनके परिवारों के लिए यह मुश्किलों का दौर है. लोग टिकट के लिए फोन करेंगे, टिकट मांगेंगे, टिकट्स, टिकट्स, टिकट्स.' इस पोस्ट में प्रतिमा ने अपने पति ईशांत शर्मा और कुछ खास दोस्त को टैग भी किया है.
इंस्टाग्राम पर की गई इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स फिर से मजाक में प्रतिमा से IPL की टिकट मांग रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.
बता दें कि अगले महीने आईपीएल का आगाज हो जाएगा और BCCI ने इस लीग के लिए शुरुआती 17 मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. टी-20 लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रायल चैंलेज बेंगलुरु (RCB)के बीच खेला जाएगा. ईशांत शर्मा की सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, उन्हें टीम फ्रेंचाइजी ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है.
स्कूल तक पेपर कस्टोडियन बैंक से लाए जाते हैं और बैंक तक सीबीएसई की ओर से पेपर पहुंचाए जाते हैं. जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होती है, उस दिन सुबह स्कूल के प्रतिनिधि, बैंक प्रतिनिधि और सीबीएसई के प्रतिनिधि तीनों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र को बैंक के लॉकर से निकाला जाता है. प्रश्न पत्र बैंक से निकल कर जब स्कूल तक पहुंचते हैं, तो रास्ते में उस गाड़ी में एक सुरक्षा गार्ड, एक सीबीएसई का प्रतिनिधि और एक स्कूल का प्रतिनिधि होता है.
उसके बाद बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले स्कूल प्रिंसिपल, बोर्ड के हेड एग्जामिनर और परीक्षा में निगरानी के लिए शामिल होने वाले शिक्षकों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र को खोला जाता है. नियमों के अनुसार इसकी वीडियोग्राफी भी होती है और उसे सीबीएसई को भेजना होता है. हर मौके पर इस बात का खास ख़्याल रखा जाता है कि प्रश्न पत्र की सील खुली न हो.
बता दें कि पिछले साल सीबीएसई ने पेपर लीक की वजह से 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स और 10वीं क्लास के मैथ्स का पेपर दोबारा कराने का फैसला किया था.
No comments:
Post a Comment